मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > एक्सपर्ट बोले

फर्श से अर्श तक...
ये वो ही टीम है जो पिछले आईपीएल सीज़न में सबसे आखिरी पायदान पर थी। हर क्रिकेट समीक्षक ने टीम की आलोचना की थी और गिलक्रिस्ट के जादू को नकार दिया गया था, लेकिन इस साल डेक्कन चार्जर्स ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद कम थी। एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में हैदराबाद की टीम आईपीएल सीज़न 2 में फर्श से अर्श तक जा पहुंची।



Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

विवेक
 
आईपीएल सीज़न 2 के फाइनल में बैंगलोर को हराकर हैदराबाद ने साबित कर दिया कि वो ही चैंपियन हैं। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग टीम ने हर मोर्चे पर जीत हासिल की है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब टीम के खिलाड़ी आर पी सिंह के खाते में गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने में कप्तान गिलक्रिस्ट दूसरे स्थान पर रहे वहीं सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड हो या फिर मैन ऑफ द टूर्नामेंट, हैदराबाद के कप्तान ने इसमें भी बाजी मार ली। इन तमाम खिताबों से साफ है कि निजी तौर से लेकर टीम के स्तर तक हर जगह हैदराबाद टीम का बोल बाला रहा।

इतना ही नहीं गिलक्रिस्ट ने बतौर कप्तान भी अच्छी खासी भूमिका निभाई। जब जब टीम को मार्गदर्शन की जरुरत थी गिलक्रिस्ट ने दिया। इतना ही नहीं युवा खिलाड़ियों पर जमकर भरोसा जताया और फाइनल में हरमीत सिंह ने वो साबित भी कर दिया। टीम के चारों विदेशी खिलाड़ी- गिलक्रिस्ट, गिब्स, साइमंड्स और हैरिस ने जी जान से प्रदर्शन किया तो घरेलू खिलाड़ी जैसे आर पी सिंह, रोहित शर्मा, प्रज्ञान ओझा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। लिहाजा ना बॉलीवुड स्टार, ना बिजनेस आईकन और ना ही अरबपति मालिक.. जीत हुई तो सिर्फ और सिर्फ एक साधारण टीम की। पिछले साल भी राजस्थान रॉयल्स से किसी को उम्मीदें नहीं थी लेकिन उन्होंने करिश्मा कर डाला, वैसे ही इस साल भी सभी की नज़रें दिल्ली और चेन्नई पर थी लेकिन जो जीता वो ही सिंकदर...

एक्सपर्ट बोले
इस तालाब में सबके लिए जगह है
आईपीएल की चोट जहीर और फ्लिंटॉफ को कर सकती है टी-20 विश्‍व कप से दूर
आईपीएल से टीम इंडिया में…
अब तो अगली बार म...म... मेरी बारी है
टी-20 केवल युवाओं का क्रिकेट नहीं है
चैंपियन और बाकी सब में रहा बस एक शॉट का फासला
फर्श से अर्श तक...
माल्‍या को विजेता की परख है !
मैक्ग्रा का दर्द
लगातार नई कामयाबियां छूते एडम गिलक्रिस्‍ट
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.