मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > समाचार

केकेआर और बुकानन आधिकारिक रूप से अलग हुए
कोलकाता नाइटराइडर्स ने विवादास्पद ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉन बुकानन को गुरुवार को बर्खास्त करने की आधिकारिक घोषणा करते हुए दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला हुआ है।

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

कोलकाता, 18 जून

केकेआर के सहमालिक जय मेहता ने एक बयान में कहा कि इस ऑस्ट्रेलियाई को तुंरत प्रभाव से रिलीज कर दिया गया। उन्होंने कहा, “ बुकानन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सूचित किया कि पिछले दो सत्र में उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी वह अपनी योजना के मुताबिक उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए। हमने आपसी सौहार्द से सहमति जताई कि कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें तुरंत प्रभाव से उनके अनुबंध से रिलीज कर देगी। ”

केकेआर प्रबंधन ने कोई भी कड़ा शब्द इस्तेमाल करने से बचते हुए बुकानन के भविष्य के लिये सफलता की कामना की।
उन्होंने कहा मैं यह कहना चाहता हूं कि, “ जॉन एक महान कोच हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये एक लक्ष्य बनाया और अपने इस लक्ष्य से नहीं डिगे। दुर्भाग्य से इससे परिणाम नहीं मिले जो फ्रेंचाइजी टीम के लिये काफी अहम हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें भविष्य के लिये सफलता की कामना करती है।”

बुकानन ने कहा कि टीम प्रबंधन से उनके विचार नहीं मिल रहे जिससे वह कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ भविष्य में काम नहीं कर पाने और पिछले 18 महीने से शुरू किए काम को पूरा नहीं करने से काफी निराश हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार बुकानन ने कहा, “ मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी आईपीएल फ्रेंचाइजी बना रहे हैं और 2010 के लिये उसकी नींव रखी गयी। मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स में मेरा समर्थन किया। मैं टीम को 2010 में सफलता की कामना करता हूं।”

बुकानन के जाने के बाद केकेआर के कोच पद के लिये पूर्व श्रीलंकाई और बांग्लादेश के कोच डेव वाटमोर के नाम की चर्चा शुरू हो गयी है हालांकि एनसीए प्रमुख ने कहा कि वह बीसीसीआई से जुड़े हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ और माइकल बेवन का नाम भी इस दावेदारी में शामिल है। केकेआर के प्रबंधन ने घोषणा की कि वे 2010 सत्र के लिये नयी शुरूआत करेंगे।

भाषा

समाचार
आईपीएल में खेल सकेंगे आईसीएल खिलाड़ी
आईपीएल के डोप टेस्‍ट में पॉजीटिव पाए गए थे स्‍टेन
नए कप्‍तान के लिए करना पड़ सकता है केकेआर को और इंतजार
केंप कोबराज नहीं, डेक्‍कन चार्जर्स के खेमे में होंगे गिब्‍स
मैकुलम ने न्‍यूजीलैंड की कप्‍तानी के लिए आईपीएल का साथ छोड़ा!
पाकिस्‍तान टी-20 टीम के कप्‍तान बने अफरीदी
दादा को फिर से मिली कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्‍तानी
कर्नाटक सरकार का ऐलान अब आईपीएल की तर्ज पर केपीएल
आईपीएल की टाइमिंग थी खराब, विंडीज दौरा भी समय की बर्बादी : अमरनाथ
वॉ का फिलहाल नाइट राइडर्स का कोच बनने से इंकार
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.