मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > समाचार

वॉ का फिलहाल नाइट राइडर्स का कोच बनने से इंकार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अपने हमवतन और पूर्व कोच जॉन बुकानन के कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग होने के बाद लग रही इन अटकलों को खारिज किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइसी से जुड़ने जा रहे हैं।

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

नई दिल्ली, 19 जून

वॉ ने कहा कोचिंग के लिये पूरी प्रतिबद्धता और समय की जरूरत है जो फिलहाल मेरे पास नहीं है। अभी मेरा पूरा ध्यान स्टीव वॉ ग्लोबल फाउंडेशन को स्थापित करने पर है। निकट भविष्य में भी मुझे समय नहीं मिलने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तानों में शुमार इस क्रिकेटर ने कहा कई पेशकश मेरे सामने आती रहती है लेकिन अपनी प्राथमिकता मुझे खुद तय करनी है। फिलहाल सामाजिक कार्य मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इससे खुद को अलग नहीं करना चाहता।

उन्होंने कहा टी-20 क्रिकेट रोमांचक है और इसे देखना मुझे भी पसंद है लेकिन फिलहाल मैं कोचिंग के बारे में नहीं सोच रहा।

जॉन बुकानन के आईपीएल में नाकाम रहने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कोचिंग काफी तकनीकी मसला है। हर कोच की अपनी शैली होती है। मुझे लगता है कि उनके सहयोगी स्टाफ का टीम के साथ तालमेल नहीं बन सका।

शाहरूख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में सिर्फ तीन मैच जीतकर अंकतालिका में सबसे नीचे रही। टूर्नामेंट से पहले ही अनेक कप्तानों की थ्योरी देने वाले बुकानन विवादों के घेरे में आ गए। बाद में सौरव गांगुली की जगह न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम को कप्तान बनाये जाने से भी नया विवाद पैदा हुआ था।

किसी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय की संभावना के बारे में पूछने पर वा ने कहा यह मेरे बस की बात नहीं है। मैने यह जिम्मा ब्रेट ली पर छोड़ दिया है। मुझे ना तो बॉलीवुड के बारे में कुछ पता है और ना ही किसी कलाकार के बारे में। 

भाषा

समाचार
आईपीएल में खेल सकेंगे आईसीएल खिलाड़ी
आईपीएल के डोप टेस्‍ट में पॉजीटिव पाए गए थे स्‍टेन
नए कप्‍तान के लिए करना पड़ सकता है केकेआर को और इंतजार
केंप कोबराज नहीं, डेक्‍कन चार्जर्स के खेमे में होंगे गिब्‍स
मैकुलम ने न्‍यूजीलैंड की कप्‍तानी के लिए आईपीएल का साथ छोड़ा!
पाकिस्‍तान टी-20 टीम के कप्‍तान बने अफरीदी
दादा को फिर से मिली कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्‍तानी
कर्नाटक सरकार का ऐलान अब आईपीएल की तर्ज पर केपीएल
आईपीएल की टाइमिंग थी खराब, विंडीज दौरा भी समय की बर्बादी : अमरनाथ
वॉ का फिलहाल नाइट राइडर्स का कोच बनने से इंकार
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.