मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > समाचार

आईपीएल की टाइमिंग थी खराब, विंडीज दौरा भी समय की बर्बादी : अमरनाथ
ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के लिये परोक्ष रूप से इंडियन प्रीमियर लीग को दोषी ठहराते हुए पूर्व हरफनमौला मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को भी समय की बर्बादी बताते हुए कहा है कि सही प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी है।

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

नयी दिल्ली, 22 जून

ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के लिये परोक्ष रूप से इंडियन प्रीमियर लीग को दोषी ठहराते हुए पूर्व हरफनमौला मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को भी समय की बर्बादी बताते हुए कहा है कि सही प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी है।

अमरनाथ ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वेस्टइंडीज में चार वनडे खेलने से कोई फायदा होने वाला है। यह समय की बर्बादी है। भविष्य में बेहतर प्लानिंग की जरूरत है, ताकि थकान का मसला भी ना उठे।'

उन्होंने आईपीएल की टाइमिंग पर सवाल उठाने वाले टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन से सहमति जताते हुए कहा कि टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इसे आयोजित करने का फैसला सही नहीं था।

कर्स्टन ने इंग्लैंड में ट्वेंटी-20 विश्व कप से गत चैम्पियन भारत के सुपर आठ से ही बाहर होने के पीछे आईपीएल की खराब टाइमिंग को कसूरवार ठहराया था। टीम फिजियो नितिन पटेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विश्व कप में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और आर पी सिंह चोटिल थे।'

भारत की 1983 विश्व कप जीत के हीरो अमरनाथ ने कहा टी20 विश्व कप में आधी टीम फिट नहीं थी जो जीत की उम्मीद कैसे की जा सकती है। यह कोई आईपीएल नहीं था बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट था। देश के लिये खेलना सर्वोपरि है लिहाजा बेहतर प्लानिंग से इन चोटों से बचा जा सकता था।'

भारतीय खिलाड़ियों की काबिलियत पर उठने वाले सवालों को गलत बताते हुए अमरनाथ ने कहा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट किसी की योज्ञता को परखने का मानदंड नहीं है।

उन्होंने कहा, 'टी-20 क्रिकेट से किसी की काबिलियत को नहीं आंका जा सकता। यह बीस ओवर की बात है जिसमें बाजी किसी भी तरफ जा सकती है। एक टूर्नामेंट हारने या जीतने से किसी को सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता।'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ की धोनी को आराम की सलाह पर उन्होंने कहा कि यह कहना भी ठीक नहीं है कि भारतीय कप्तान का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा, 'धोनी एक उम्दा कप्तान है। उन्होंने अच्छे नतीजे दिये हैं। कई बार उनके प्रयोग चले हैं, लेकिन इस बार नहीं चल सके। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल नहीं उठाये जा सकते।'

अमरनाथ ने कहा, 'अगला सत्र बहुत अहम है। इसमें हमें काफी क्रिकेट खेलनी है और मुझे पूरा यकीन है कि भारतीय टीम पूरी शिद्दत से वापसी करेगी।'

पाकिस्तान के टी-20 चैम्पियन बनने पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान क्रिकेट पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।'

(भाषा)

समाचार
आईपीएल में खेल सकेंगे आईसीएल खिलाड़ी
आईपीएल के डोप टेस्‍ट में पॉजीटिव पाए गए थे स्‍टेन
नए कप्‍तान के लिए करना पड़ सकता है केकेआर को और इंतजार
केंप कोबराज नहीं, डेक्‍कन चार्जर्स के खेमे में होंगे गिब्‍स
मैकुलम ने न्‍यूजीलैंड की कप्‍तानी के लिए आईपीएल का साथ छोड़ा!
पाकिस्‍तान टी-20 टीम के कप्‍तान बने अफरीदी
दादा को फिर से मिली कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्‍तानी
कर्नाटक सरकार का ऐलान अब आईपीएल की तर्ज पर केपीएल
आईपीएल की टाइमिंग थी खराब, विंडीज दौरा भी समय की बर्बादी : अमरनाथ
वॉ का फिलहाल नाइट राइडर्स का कोच बनने से इंकार
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.