मुख्य पृष्ठ > समाचार
दादा को फिर से मिली कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में शाहरुख खान की कोलकाता नाईट राइडर्स अंतिम पायदान पर थी। इस संस्करण में ब्रैंडन मैक्कलुम ने कप्तानी की थी। अब आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए सौरव गांगुली को कप्तानी दी जाएगी।
|
नई दिल्ली,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के दुसरे संस्करण में कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से लेकर ब्रैंडन मैक्कुलम को दे दी गई थी। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में सौरव को कोलकाता टीम की कप्तानी मिल गई है। खबरों के मुताबिक आईपीएल की कोलकाता टीम के मालिक और बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान अगस्त महीने में गांगुली को कोलकाता टीम का कप्तान बनाए जाने की औपचारिक घोषणा करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोलकाता टीम की कमान संभालने वाले बैंडन मैक्कुलम की जगह आईपीएल के तीसरे संस्करण में गांगुली कोलकाता टीम की कमान संभालेंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल से अनुबंधित डेनियल विटोरी , ब्रैंडन मैक्कुलम , काइले मिल्स , जैकब ओरम , जेसी राइडर और रॉस टेलर ने आईपीएल पर राष्ट्रीय टीम को तरहीज देते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट से करार किया है।
इसी के साथ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट को कोलकाता टीम का कोच बनाया जा सकता है। राइट कोलकाता टीम के कोच पद से हटाए गए जॉन बुकानन की जगह लेंगे।
|
|
|
|