मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > समाचार

पाकिस्‍तान टी-20 टीम के कप्‍तान बने अफरीदी
पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्‍यक्ष एजाज बट्ट ने आक्रामक ऑलराउंडर शाहिद अफ्रीदी को अगले माह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ट्वेंटी-20 मैच के लिए टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया है।

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

इस्‍लामाबाद, 29 जुलाई

पाकिस्‍तान के नियमित कप्‍तान यूनुस खान के ट्वेंटी-20 से संन्‍यास लेने के बाद जैसी उम्‍मीद की जा रही थी, ‘बूम-बूम अफरीदी’ यानी धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी पाकिस्‍तान ट्वेंटी-20 टीम के कप्‍तान बना दिए गए हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाले टी-20 मैच में पाक टीम का नेतृत्‍व करेंगे।

बुधवार को पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा गया है, ‘पीसीबी के अध्‍यक्ष एजाज बट्ट ने शाहिद अफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी-20 मैच के लिए कप्‍तान नियुक्‍त किया है।’

गौरतलब है कि 29 वर्षीय अफरीदी ने जून में इंग्‍लैंड में हुए टी-20 विश्‍वकप में पाकिस्‍तान की खिताबी जीत में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों में अफरीदी को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किए गए थे। पाकिस्‍तान के टी-20 के चैंपियन बनने के बाद कप्‍तान यूनुस खान ने टी-20 क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था।

समाचार
आईपीएल में खेल सकेंगे आईसीएल खिलाड़ी
आईपीएल के डोप टेस्‍ट में पॉजीटिव पाए गए थे स्‍टेन
नए कप्‍तान के लिए करना पड़ सकता है केकेआर को और इंतजार
केंप कोबराज नहीं, डेक्‍कन चार्जर्स के खेमे में होंगे गिब्‍स
मैकुलम ने न्‍यूजीलैंड की कप्‍तानी के लिए आईपीएल का साथ छोड़ा!
पाकिस्‍तान टी-20 टीम के कप्‍तान बने अफरीदी
दादा को फिर से मिली कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्‍तानी
कर्नाटक सरकार का ऐलान अब आईपीएल की तर्ज पर केपीएल
आईपीएल की टाइमिंग थी खराब, विंडीज दौरा भी समय की बर्बादी : अमरनाथ
वॉ का फिलहाल नाइट राइडर्स का कोच बनने से इंकार
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.