मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ > ये है IPL

टी-20 क्रिकेट के दिलचस्प नियम

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

टी-20 क्रिकेट। एक ऐसा खेल जिसने क्रिकेट का रंग ढंग ही बदल कर रख दिया। दुनिया भर के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियो में क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट को लेकर जोश है। इसके कई नियम बेहद दिलचस्प हैं। ये मैच को रोमांचक बना देते हैं। जरा याद करिए 14 सितम्‍बर 2007 के ट्वेंटी-टवेंटी मैच को। भारत - पाकिस्‍तान का ये मैच टाई हो गया था। लेकिन बालआउट के नियम से मैच भारत के पक्ष में हो गया था । उस समय इस नियम से बहुत लोग अन्‍जान थे लेकिन आईपीएल शुरु होने से पहले इन नियमों को जान लेना आपकी खेल में दिलचस्पी और बढ़ा देगा।

पेनल्‍टी रन : टी-20 क्रिकेट में अंपायर उस टीम पर पांच रन की पेनल्‍टी लगा सकता है, जो मैच का समय बेवजह खराब कर रही हो।

फ्री हिट : इस नियम से गेंदबाज पर अगली गेंद के लिए प्रेशर बन सकता है। गेंदबाजी
करते समय यदि गेंदबाज ओवर स्‍टेपिंग नोबॉल करता है तो अगली गेंद फ्री हिट हो जाती है। इस गेंद पर बल्‍लेबाज रन आउट ही हो सकता है,बाकी किसी तरह नहीं।

टाइम की पाबंदी : इस सख्‍त नियम से विपक्षी टीम को काफी फायदा हो सकता है। यदि
गेंदबाजी करने वाली टीम अपने 75 मिनट के दिये गये समय में 20 ओवर नहीं फेंकती
है तो अंपायर विपक्षी टीम को इसके बाद हर ओवर के हिसाब से छह रन का बोनस दे सकते हैं। मैच को तीन घंटे में खत्‍म करने के लिए इस नियम को बनाया गया है।

गेंदबाजी पाबंदी :  मैंच बीस ओवर का होने की वजह से एक गेंदबाज को सिर्फ चार ओवर ही फेंकने की इजाजत है।

फील्डिंग पाबंदी : शुरूआत के छह ओवर में फील्डिंग करने वाली टीम के दो खिलाड़ियों को तीस गज के बाहर ही रहकर फील्डिंग करनी पडे़गी, जबकि बचे हुए ओवरों में पांच
खिलाड़ी इस दायरे के बाहर फील्डिंग करेंगे। और किसी भी समय लेग साइड में सिर्फ पांच फील्‍डर रह सकते हैं।

वन ओवर प्‍ले ऑफ : खेल के इस नियम को बॉल आउट की जगह लाया गया है। इसमें दोनो टीमें एक एक ओवर बल्‍लेबाजी करती हैं और ज्‍यादा रन बनाने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।

ये है IPL
टी-20 क्रिकेट के दिलचस्प नियम
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.